सक्ती

सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता सुदेश शर्मा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

सक्ती – छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं जन-जन के नेता डॉ. चरण दास महंत जी ने अपने समर्थक सुदेश शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रायपुर स्थित SMC अस्पताल पहुँचे। उन्होंने शर्मा जी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपस्थित चिकित्सक टीम को उचित व बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद रही। डॉ. महंत के साथ पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, छोटे
लाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।