भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर सक्ति से मिलकर मुख्यमंत्री साय के नाम सौपा ज्ञापन

सक्ती – भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ जिला सक्ती की टीम ने जिले के कलेक्टर से मिलकर अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा कर मुख्यमंत्री साय के नाम कलेक्टर जिला सक्ती.को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ प्रदेश जिला सक्ती के किसानों के विभिन्न मांगों के त्वरित निराकरण की मांग करता है-
1. समर्थन मूल्य में धान खरीदी 2023-24 की शेष राशि की चौथी किस्त राज्य शासन द्वारा तत्काल दिया जायें।
2. गौ वंदन योजना को राज्य शासन राज्य में जल्द से जल्द लागू करें, ताकि पशु रोड मे न घूमे , क्योंकि इससे सड़क हादसे बहुत ज्यादा हो रहा है और गौ एवं जन धन की हानि हो रही है।
3. जिला सक्ती के अंतर्गत समस्त सेवा सहकारी समिति में डी०ए०पी० 18.46 खाद भण्डारण करने की मांग किया जाता है।
4. ग्राम कलमी विकासखण्ड मालखरौदा जिला सक्ती में राष्टीय कृषि योजना अंतर्गत निर्माण हेतु बीज प्रक्रिया केन्द्र भवन जिसमें 1.05 लाख की राशि स्वीकृत हुआ है। जो कि सह कार्य अभी तक प्रारंभ नही हुआ हैं। जिससे किसानों को इसका लाभनही मिल पा रहा है। शीघ्र ही इस कार्य को प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया जाए!
5. मैदानी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में उपस्थिति बाबत् पूर्व में प्रत्येक सप्ताह में ग्राम सचिवालय में प्रत्येक सोमवार को मैदानी कार्यकर्ताओं जैसे आंगनबाडी सुपरवाईजर, ग्रामीण कृ.वि.अधि., पटवारी, स्वास्थ कार्यकर्ता, सचिव आदि उपस्थित होते थे, किन्तु अब यह व्यवस्था नही है. इसे तत्काल व्यवहार में लाया जावें, ताकि किसानों का ग्राम पंचायत स्तर पर ही कार्य हो सके, इसमे जिला स्तर के सभी पदधिकारीगण, सदस्यगण एवं तहसील अध्यक्ष लोग क्रमशः रमाकांत चंद्रा जिलाअध्यक्ष, मनहरण लाल कमलेश अधिवक्ता जिलाउपाध्यक्ष, हीरामणी वर्मा उपाध्यक्ष, हिरा लाल कुरें राजस्व प्रमुख श्यामलाल साह विद्युत प्रमुख, योगेन्द्र गबेल तहसील अध्यक्ष, मुकुंद चंद्रा, जैविक प्रमुख, विनोद कुमार पांडेय प्रचार प्रमुख शिवचरण यादव तहसील अध्यक्ष, जगमोहन राठौर, फागु लाल चंद्रा, कन्ता प्रसाद गबेल, कामता पटेल, देवदत्त चंद्रा पर्यावरण प्रमुख, मदन लाल चंद्रा कोषाध्यक्ष एवं अन्य किसान साथी मौजुद थे।