युवा रत्न सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित
सक्ती – संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर (छ.ग.) के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने के दृष्टि से ‘युवा रत्न सम्मान योजना इस वर्ष 2025-26 लागू की गई है। इस योजनांतर्गत व्यक्तियों, संगठनो के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने इस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना में विभिन्न क्षेत्र जैसे असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य (पुरस्कार राशि 2 लाख 50 हजार रूपये एवं 05 लाख रूपये) 01 युवा तथा 01 स्वैच्छिक संगठन, सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण क्षेत्र, युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास), युवा रत्न सम्मान (मीडिया), युवा रत्न सम्मान (स्वास्थ्य), युवा रत्न सम्मान (विज्ञान एवं प्रौद्यिगिकी), युवा रत्न सम्मान (दिव्यांगजन) युवा रत्न सम्मान, (कलां एवं संगीत) एवं युवा रत्न सम्मान लोक कला) सम्मान किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में एक युवा को 01 लाख रूपये पुरस्कार राशि के साथ पदक, एक प्रमाण पत्र. 01 शॉल प्रदान किया जायेगा। युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास) के पुरस्कार में केवल महिलाओं, बालिकाओं को ही प्रदाय की जायेगी। एक श्रेणी का युवा रत्न सम्मान किसी व्यक्ति, संगठन, संस्था को एक से अधिक बार नहीं दिया जायेगा। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा आयु 15 से 29 वर्ष (जिस वित्तिय वर्ष के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाना है, उसके 01 अप्रैल को उसकी आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च में आयु 29 वर्ष से कम होना चाहिए) के बीच होना चाहिए। युवा रत्न सम्मान से संबंधित अन्य जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग (छ.ग.) के विभागीय वेबसाईड से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।