सक्ती
श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा भारतीय नोटों से श्री श्याम बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार


जय श्री श्याम, जय श्री श्याम से गुंजायमान हुआ शहर
सक्ती – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के श्री श्याम प्रेमियों द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस शुभ अवसर पर आज 1 नवंबर को भव्य निशान यात्रा निकाली गई, निशान यात्रा प्रातः 10:00 बजे श्री राम मंदिर से निकली निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। जय श्री श्याम, जय श्री श्याम से गुंजायमान हुआ शहर । इस धार्मिक आयोजन में नगर के सैकड़ो श्याम प्रेमियों ने निशान यात्रा में भाग लिया । निशान यात्रा श्री राधा कृष्ण पहुंचने के बाद आरती एवं भोग प्रसाद लगाया गया उसके पश्चात बाबा का भारतीय नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड पड़ी ।


