सक्ती

शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च

शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च kshititech

सक्ती । धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग तथा चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम में फ्लैग मार्च निकालकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया, शहर में आज पर्व को लेकर खरीददारों की भारी भीड़ देखी गई, नगर सहित आसपास के ग्रामीण जन आज धनतेरस पर्व को लेकर ज्वेलरी दुकान, बर्तन दुकान, मिठाई दुकान, फुल माला दुकान, फल दुकान पर भीड़ देखी गई धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा, बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर व्यवस्था दुरुस्त रखने पुलिस प्रशासन, एवं नगरपालिका का संयुक्त मार्च निकालते हुए नगर भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ, तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, नगर निरीक्षक कमल किशोर महतो एवं नगर पालिका से इब्राहिम खान तथा पुलिस के जवान व नगरपालिका के कर्मचारी सम्मिलित रहे।