06 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखने वाले आरोपी गिरफ्तार

सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिकी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में दिनांक 30.05.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डोंगिया का यादव लाल घृतलहरे 42 साल तालाबपारा में अपने घर के सामने मुख्य रोड में अवैध बिक्री हेतु भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देश प्राप्त होने पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम डोंगिया में दबिस देकर रेड कार्यवाही किया जहां एक आदमी अपने पास में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब रखा हुआ मिला। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम यादव लाल घृतलहरे पिता घसिया राम घृतलहरे उम्र 42 वर्ष सा डोंगिया थाना सक्तीं का निवासी बताया। अवैध कच्ची महुआ शराब प्राप्त होने के संबंध में तलाशी/बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया है आरोपी को उक्त महुआ शराब अपने पास रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बी एन एस एस का नोटिस दिया जिस पर उसके द्वारा उक्त शराब के संबंध में अपने पास कोई दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिया गया जिस पर 06 लीटर हाथ भठठी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 600 रूपये को मौके पर ही समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया शीलबंद पंचनामा तैयार किया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर समक्ष गवाहान दिनांक 30.05.2025 के 22.00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर, गिरफ्तारी की सूचना परिजन देकर, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


