सेवा सहकारी समिति कर्मचारी सक्ती शाखा के रामेश्वर गबेल बने अध्यक्ष सूर्यकांत और आशुतोष को उपाध्यक्ष पद का जिम्मा


सक्ती – सेवा सहकारी समिति कर्मचारी सक्ती शाखा की बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी की बागडोर रामेश्वर गबेल को सौंपी गई है, जिन्हें सक्ती अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें सूर्यकांत पाण्डेय और आशुतोष जायसवाल को उपाध्यक्ष, तोष कुमार देवांगन को सचिव, रूप नारायण राठौर को सह सचिव, पीताम्बर श्रीवास को कोषाध्यक्ष, परमानंद जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष तथा विजय साहू को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं समिति के मार्गदर्शन हेतु धनीराम साहू और अश्वनी कैवर्त को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में नई कार्यकारिणी ने भरोसा जताया कि संगठन की एकता और सहयोग से कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर गबेल ने कहा कि “संगठन को और सशक्त बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने तथा सहकारी समिति की गतिविधियों को पारदर्शी और परिणामकारी बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।” बैठक के दौरान सदस्यों ने भी अपेक्षा जताई कि नई टीम सहकारी समिति की कार्यप्रणाली को और मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर सुशील राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, प्रभात जायसवाल, रूपेंद्र जायसवाल, गोपी राठौर, भरत लाल राठौर, बलवंत महंत, हुलेश्वर राठौर, विजय साहू, दुष्यंत बरेठ, संजय बरेठ, पीताम्बर केवट, रामनारायण, सुभाष, रूपनारायण राठौर, अरुण साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। बैठक का वातावरण उत्साह और एकता का परिचायक रहा। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दी और संगठन की उन्नति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।


