
सक्ती । प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद अग्रवाल ने दीपावली के इस पावन पर्व पर कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
यह त्योहार “सत्य की शाश्वत विजय का पावन प्रतीक” है। सत्य, धर्म और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक, दीपावली के महापर्व की समस्त क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
उन्होंने ने आगे कहा कि दीपों का यह पर्व केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं है, बल्कि आत्मा में आशा की किरण, समाज में समरसता का संचार और राष्ट्रीय पुनरुत्थान का संकल्प है। प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा हम सभी के घरों को ही नहीं, हमारे हृदयों को भी प्रकाशित करे और सभी के जीवन में आस्था, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो ।


