सक्ती

ग्राम पंचायत सकर्रा में उपसरपंच चुनाव 2025 में पीठासीन अधिकारी द्वारा फर्जी मतदान कराने के खिलाफ पंचो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की शिकायत

सक्ती – जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकर्रा में दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में उपसरपंच का चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी रामनारायण गर्ग एवं रोजगार सहायक रामप्रसाद चंद्रा द्वारा उपसरपंच प्रत्याशी उमाशंकर साहू से मिली भगत करके स्वस्थ्य एवं साक्षर महिला पंचों का मतदान बाहरी व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से कराया है जो कि चारों महिला साक्षर, पढ़ी-लिखी एवं स्वस्थ है। प्रत्याशियों के द्वारा ‘प्रारूप क’ नियम 16 के उपनियम(5) का खंड(1)निरक्षर, अंधे या अशक्त के साथी का घोषणा पत्र के द्वारा नियम के विरुद्ध जाकर पीठासीन अधिकारी के द्वारा साथी नियुक्त किया गया एवं मतदान कराया गया, जो सही नहीं है उन सभी का उम्र 50 वर्ष से कम है तथा स्वतंत्र मतदान करने में सक्षम है और पंचायत भवन (चुनाव स्थल) में उपस्थित है। हम सभी पंचों द्वारा विरोध करने के बावजूद भी बाहरी व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदान कराया गया। इसीलिये हम पंचों के द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया गया। अतः उपसरपंच चुनाव का निष्पक्ष जांच करवा कर पुन:  मतदान कराया जाये और चुनाव अधिकारीयों के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जावे।

Check Also
Close