सक्ती

त्रिस्तरीय पंचायत / नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री गुड्डू जगत प्रेक्षक नियुक्त

सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत ‘नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु श्री गुड्डू जगत, संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा (छ.ग.) प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सक्ती जिले में 1 जनपद सदस्य 7 पंच के साथ 1 पद पर पार्षद निर्वाचन होनी है। श्री जगत विश्राम गृह सक्ती में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री जगत का मोबाईल नंबर 9131989684 पर उपलब्ध रहेगें। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल श्री जगत को अवगत करा सकते हैं।