सक्ती

सक्ती में युवक ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी

सक्ती – सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार को एक युवक ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली।
घटना सक्ती के टेमर रेल समपार के पास की है। मृतक का नाम शेख अकबर अहमद बताया जा रहा है जो नगर पंचायत अड़भार का रहने वाला था।
शेख अकबर अहमद डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था उसने यह आत्मघाती कदम क्यो उठाया इसकी जानकारी नही मिल पाई है। फिलहाल पुलिस शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। मोहर्रम के दिन घटी इस घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में है।