भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 जून 2023 को सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी करने एवं किसानों के अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में मिशन चौक मालखरौदा में चक्का जाम किए जाने के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित कवि वर्मा पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री, रंजीत अजगलले जिला मंत्री, चंद्रकुमार चंद्रा मंडल अध्यक्ष, विजय धीरहे अध्यक्ष भाजयुमो मंडल अड़भार, मुंशी रात्रे मंडल अध्यक्ष भाजयुमओ भाजपा के पुलिस द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
गिरफ्तारी के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की शासन में एडीबी द्वारा जिले के जैजैपुर से मिशन चौक मालखरौदा तक एवं छोटे सीपत से गोबरा तक, टुंडरी से भद्री चौक व सक्ती तक नए मार्ग बनाया जा रहे हैं जिसके निर्माण में अनावश्यक देरी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचारी किया गया है।
किसानों के अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया गया जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है, जिसके विरोध में भाजपा द्वारा 13 जून 2023 को मिशन चौक मालखरौदा में चक्का जाम किया गया था। प्रशासन द्वारा सड़क बनाने एवं किसानों को मुआवजा देने के आश्वासन दिया गया था, पर ना तो अब तक रोड बनाया गया है और ना ही किसानों को अभी तक मुआवजा दिया गया है ऊपर से जब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही है तो कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा लोगों की गिरफ्तारी करवाई जा रही है।
इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार को गरीबों की, किसानों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है, वह केवल भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं और इस बार क्षेत्र की जनता कांग्रेस को भ्रष्टाचार सरकार की असलियत को पहचान गई है, उन्होंने इस बार परिवर्तन लाने की ठान चुकी है। आगे कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार जिले के सभी रोड को अच्छे से बनवा दें , सभी किसानों को मुआवजा दे दे, तो हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया है।