सक्ती

पहली बार सक्ती शहर में व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता  शहर में प्रत्येक सोमवार को बंद को लेकर व्यापारी हुए तैयार

गांव-गांव में भी बंद को लेकर हो रहा प्रचार प्रसा

सक्ती –  सक्ती को जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद शहर के छोटे बड़े व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रत्येक सोमवार को बंद करने का निर्णय लिया है, तथा बंद को लेकर जहां व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, तथा सोमवार को गांव एवं शहर के किसी भी प्रकार के सामान खरीदने वाले ग्राहक दुकान बंद होने के कारण बैरंग वापस ना लौट सकें,इस हेतु उन्हें जानकारी दी जा रही है, तथा शहर में आने वाले 3 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को दुकान बंद रहेंगी जिसे लेकर शहर के सभी वार्डो, गली- मोहल्लों एवं सक्ती शहर के 15 किलोमीटर की चारों दिशाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से मुनादी करवाई गई है, वहीं प्रत्येक दुकानों में इस बाबत स्टीकर भी लगाया गया है ताकि ग्राहकों को सोमवार बंद की जानकारी हो सके वही इस संबंध में व्यापारियों का कहना है कि बंद का निर्णय हमने अपनी आपसी सहमति से लिया है, तथा इसके लिए सक्ती शहर में भी विगत एक लंबे अरसे से प्रयास किये जा रहे थे किंतु पहली बार शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जहां एकमत होकर सप्ताह में एक दिन का चयन किया है निश्चित रूप से यह व्यापारियों की बड़ी एकजुटता का परिचय है
सोशल मीडिया के माध्यम से भी बंद का हो रहा व्यापक प्रचार
प्रत्येक सोमवार को बंद होने वाले सक्ती शहर को लेकर छोटे-बड़े सभी व्यापारी सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी इसका प्रचार प्रचार कर रहे हैं, तथा व्यापारी अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम,स्टेटस, डीपी में भी बंद के संबंध में ग्राहकों को जानकारी दे रहे हैं