सक्ती
रेत के उत्खननपट्टा नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के तहत किकिरदा, करही और सकराली रेत खदानों के लिए अधिमान्य बोलीदार चयनित

सक्ती- जिला सक्ती अंतर्गत छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् 03 रेत खदानों के आबंटन हेतु क्रमशः ग्राम किकिरदा, करही-2, तहसील हसौद और सकराली, तहसील डभरा हेतु निविदा जारी किया गया था, जिसमें 14 नवम्बर 2025 को कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में एम.एस.टी.सी. ऑनलाईन पोर्टल में लाटरी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति एवं बोलीकर्ताओं के समक्ष खोला गया। जिसमें ग्राम सकराली में कमलेश, हसौद, किकिरदा में मुकेश बंसल, रायगढ़, और ग्राम करही-2 में श्री कलैश चन्द्र मालाकार, रायगढ़, को चयनित अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।


