Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सांसद गुहराम अजगल्ले के पूर्व निज सहायक वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा

सक्ती ‌। पूर्व सारंगढ़ सांसद गुहाराम अजगल्ले के पूर्व निज सहायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम पटेल रामटेक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व विधायक उत्तरी जांगड़े के कार्यशैली एवम कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर विधायक निवास में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ,वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी जी ,संजय दुबे ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ,किसान नेता प्रमोद मिश्रा , रवींद्र नंदें, अजय बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद पटेल, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष द्वय गिरजा पटेल निराकार पटेल, भगत मालाकार ,केशव पटेल,गोरा पटेल, देवेंद नायक, विष्णु चंद्रा ,राकेशपटेल ,भागीरथी चंद्रा ,महेंद्र गुप्ता ,बबलू बहिदार,राकेश तिवारी जी सतीश तिवारी एवं दुर्गेश अजय, दुर्गेश पटेल, प्रकाश तिवारी एवं समस्तजप्रतिनिधिगण व कांग्रेसी कार्यकर्ता व मनोनीत सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गण की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया इस अवसर पर विधायक श्रीमति उत्तरी जांगड़े व वरिष्ठ कांग्रेसी जन ने श्री श्याम पटेल जी को फूल गुलदस्ता भेंट कर पार्टी का गमछा से सम्मानित किया और कांग्रेस परिवार में स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी।