सक्ती

सक्ती शहर मे 21 फरवरी से होगा वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ


10/-रुपये में होंगी भरपेट भोजन की व्यवस्था

सक्ती शहर के नेहरू कॉलेज के सामने गौरव पथ मार्ग पर स्थापित किया गया है वृंदावन भोजनालय

सक्ती ‌। सक्ती शहर में सेवाभावी नागरिकों द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए कल दिनांक- 21 फरवरी 2023 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से सक्ती शहर के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के सामने गौरव पथ मार्ग पर पुराना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्थान पर वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें 10/-रुपये थाली में भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी, तथा वर्तमान में अभी यह वृंदावन भोजनालय प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा, 21 फरवरी को वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ सक्ती जिले की आईएएस कलेक्टर सुमति नूपुर राशि पन्ना करेंगी, वृंदावन भोजनालय संचालन समिति ने समस्त सेवाभावी गणमान्य नागरिकों को इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, वही सक्ती शहर में प्रारंभ हो रहे इस वृंदावन भोजनालय को लेकर लोगों ने संचालन समिति के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि नर नारायण की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है, तथा वर्तमान महंगाई के इस दौर में 10 प्रति थाली में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाना एक बहुत बड़ी सेवा है, तथा यह सेवा ईश्वर की कृपा से सदैव शहर में चलती रहे ऐसी लोगों ने कामना की है।