कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती का किया औचक निरीक्षण


शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश
सक्ती- कलेक्टर जयश्री जैन द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग के प्राचार्य को विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाने हेतु पालकों से संपर्क करने तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में प्राचार्यों से शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने, स्मार्ट क्लास के माध्यम से विधार्थियो को अध्ययन कराने एवं कार्ययोजना बनाकर अध्यापन कार्य कराते हुए बेहतर परिणाम लाने की दिशा मे कार्य करने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए जाने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, सांख्यिकी अधिकारी आर. के. अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
