सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

चोरी गये 30 नग लोहे के सेटरिंग प्लेट एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायक बरामद
सक्ती- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बंशी साहू पिता स्व. भूवन साहू उम्र 34 साल साकिन मुड़पार थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया इसका ग्राम हसौद के हायर सेकण्डरी स्कूल हसौद (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में नवीन स्कूल बनाने के लिए लेंटर/छत निर्माण के लिये सेट्रिग सामान निर्माणाधीन स्कूल कमरा अन्दर में रखा था जिसमें खिड़की एवं दरवाजा नही लगा है। सेट्रिग सामान में से 30 नग लोहे का सेट्रिंग प्लेट पुरानी इस्तेमाली वर्तमान कीमती 24000/- को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामला चोरी जैसे अपराध का होने से मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अतिरिक्त अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर, प्रकरण में चोरी गये मशरूका 30 नग लोहे का सेटरिंग प्लेट एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया था जो जरिये मुखबीर सूचना मिला फिरत कुमार नागेश , रमेश कुमार, रवि शंकर बर्मन, सुभाष खुटे, रवि यादव, कुमार सिंह द्वारा लोहे का सेटरिंग प्लेट को स्कूल से चोरी कर ले गये है एवं छिपाकर कर रखे है कि मुखबीर सूचना आरोपियों के सकूनत पर दबिश देकर तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेकर सभी चोरी 30 नग सेंट्रिग प्लेट को बरामद कर एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीएच 2787, एचएफ डिलक्स कमांक सीजी 11 एयू 1016 को जप्त किया गया है। आरोपीगणों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
