सक्ती

सक्ती में कांग्रेस की बड़ी तैयारी: कल जुटेंगे दिग्गज नेता, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान पर होगी प्रेस वार्ता

सक्ती में कांग्रेस की बड़ी तैयारी: कल जुटेंगे दिग्गज नेता, 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान पर होगी प्रेस वार्ता kshititech

सक्ती- 27 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा स्थानीय कमला हरी एवेन्यू स्टेशन रोड सक्ती के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री नाना भाउ पटोले पूर्व अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विधानसभा सदस्य का आगमन दिनांक 27/10/2026 को होने जा रहा है, साथ ही डाँ.चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा।डाँ. विनय जायसवाल,पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी, रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर हरीश परसाई जिला प्रभारी एवं सक्ती जिले में निवास रत पूर्व मंत्री. पूर्व विधायक सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने सक्ती जिले के सभी प्रिंट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को इस पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है
पत्रकार वार्ता के पश्चात होगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक. एक नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर बनेगी बड़ी कार्य योजना
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गबेल ने बताया कि पत्रकार वार्ता के पश्चात सक्ती जिले के सभी कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक कमला हरी रेवेन्यू के मैदान में रखी गई है। जिसमें आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस पार्टी की इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली को लेकर कार्य योजना बनेगी इस कार्यक्रम में सक्ती जिले के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,ब्लाक कांग्रेस/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण एवं समस्त पदाधिकारीगण गण, समस्त बीएलए, बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,छात्र संगठन, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग, नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज के जनप्रतिनिधीगण, एवं अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है एवं सक्ती जिले के प्रभारी नाना भाउ पटोले द्वारा बी.एल.ए. एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की बैठक लिया जायेगा।