बिर्रा के राज्य मार्ग में बना जानलेवा गढ्ढा से वाहन चालक परेशान

सक्ती/बिर्रा – लोक निर्माण विभाग संभाग जांजगीर चांपा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के बसंतपुर रोड पर राज्य मार्ग में बहुत बड़ा जानलेवा नुमा गड्ढा बन गया है। राज्य मार्ग में बने जानलेवा नुमा बड़े गड्ढे में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के बसंतपुर रोड में राज्य मार्ग पर बहुत बड़ा जानलेवा नुमा गड्ढा हो गया है और उसे गड्ढे में नाली का पानी भर गया है जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहा है और उसे गड्ढे में वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा के बसंतपुर भटगांव रोड पर राज्य मार्ग में एक बहुत बड़ा तालाब जैसे जानलेवा नुमा गड्ढा बन गया है । और उस गड्ढे में पानी भरने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। मोटरसाइकिल चलने वाले और उसमें सवार होकर चलने वाले दर्जनों लोग गिरकर दुर्घटना में घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य मार्ग में मरम्मत करवाने की बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं ।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस राज्य मार्ग में चलने वाले वाहन चालकों को सड़क के मध्य में तालाब नुमा जानलेवा गड्ढा बन जाने से बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
