सक्ती

सक्ती में आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का भव्य समापन 25 अक्टूबर को, समाजसेवी जगदीश बंसल होंगे मुख्य अतिथि

सक्ती में आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का भव्य समापन 25 अक्टूबर को, समाजसेवी जगदीश बंसल होंगे मुख्य अतिथि kshititech

सक्ती –  जिला मुख्यालय सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम (बुधवारी बाजार ग्राउंड) में आगामी 25 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को शाम 4:00 बजे से ‘आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026’ के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की जिला सक्ती इकाई के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी जगदीश बंसल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी समर विजय सिंह (पिंटू ठाकुर), सक्ती नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रहलाद पांडेय, और भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पोरथा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक मुकुटधर दुबे, प्रदीप राठौर, श्याम राठौर, लोकनाथ राठौर और एल्डरमेन सुमित शर्मा को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने समस्त नागरिक बंधुओ को समापन समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है