सक्ती

सक्ती नगर पालिका में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, बुधवारी बाजार में 19 लाख की लागत से बनेगी नई सीसी रोड

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर 19 लाख से बनेगी नई सड़क, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

बुधवारी बाजार के दैनिक संध्याकालीन सब्जी बाजार में सीसी रोड निर्माण से व्यापारियों और आम जनता को मिलेगी बड़ी राहतसक्ती-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर सक्ती नगर पालिका क्षेत्र को एक और बड़ी विकास सौगात मिली है। मंडी बोर्ड मद से स्वीकृत 19 लाख रुपए की लागत वाले ‘बाजार हाट सह सीसी रोड निर्माण’ कार्य का विधिवत भूमि पूजन 22 अक्टूबर को संपन्न हुआ। यह भूमि पूजन नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा कार्यस्थल पर किया गया।
यह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित दैनिक संध्याकालीन सब्जी बाजार स्थल पर कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और रोजाना आने-जाने वाले आम नागरिकों को कीचड़ और जर्जर रास्ते से मुक्ति मिलेगी।
विकास कार्यों के लिए नेता प्रतिपक्ष का जताया आभार
भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि इस सीसी रोड के बनने से दैनिक बाजार में आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा, “सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। मैं नगर पालिका परिषद की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी का विशेष धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए निरंतर प्रयास किए और राशि स्वीकृत कराई।”
शहर से लेकर गांव तक सतत सक्रिय हैं महंत जी: गिरधर जायसवाल
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सक्ती के विधायक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूरे विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे शहर हो या गांव, वे हर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सतत सक्रिय रहते हैं।
भूमि पूजन में ये रहे मौजूद
इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, प्रतिष्ठित कपड़ा  व्यवसायी रमेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक चिंटु ठाकुर, संजय अग्रवाल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक और वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सक्ती-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर सक्ती नगर पालिका क्षेत्र को एक और बड़ी विकास सौगात मिली है। मंडी बोर्ड मद से स्वीकृत 19 लाख रुपए की लागत वाले ‘बाजार हाट सह सीसी रोड निर्माण’ कार्य का विधिवत भूमि पूजन 22 अक्टूबर को संपन्न हुआ। यह भूमि पूजन नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा कार्यस्थल पर किया गया।