नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने दिवंगत गोपाल प्रसाद राठौर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

सक्ती – छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधायक डॉ. चरण दास महंत ने सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता स्व. गोपाल प्रसाद राठौर के निधन पर उनके सक्ती स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. महंत ने शोक संतप्त राठौर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री गोपाल प्रसाद राठौर का स्वर्गवास विगत 16 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को हो गया था। उनका दशकर्म संस्कार आगामी 25 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को सक्ती स्थित उनके निज निवास में संपन्न होगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष के साथ जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, ठाकुर गुलजार सिंह, नरेश गेवाड़ीन, अमित राठौर (सरपंच करारी), गिरधर जायसवाल, पिंटू, घनश्याम देवांगन, विकास तिवारी, राजू राठौर, त्रिलोकचंद जायसवाल, मनोज जायसवाल, लाला सोनी, चंद्र कुमार सोनी (सरपंच टेमर), देवेंद्र राठौर, सादेश्वर गबेल और राजीव जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी स्व. राठौर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
