सक्ती

नैला की दुर्गा पूजा ने दुर्गा पंडालो में दर्शनार्थियों की भीड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन 2 लाख से भी ज्यादा भक्त पहुंच रहे हैं जिले का पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं

नैला की दुर्गा पूजा ने दुर्गा पंडालो में दर्शनार्थियों की भीड़ का तोड़ा रिकॉर्ड kshititech

सक्ती –  नवरात्रि के पावन मौके पर जहां देश के विभिन्न शहरों में दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ होता है। तो वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिले की नैला दुर्गा पूजा ने तो भीड़ का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। तथा सर्वप्रथम नैला में रेलवे स्टेशन के सामने दुर्गा पूजा का आयोजन वर्षों पूर्व शहर के धर्म प्रेमियों के सहयोग से प्रारंभ हुआ था जो कि आज पूरी दुनिया में अपने आप में सबसे बड़े दुर्गा पूजा उत्सव के रूप में पहचान बना चुका है। तथा इस वर्ष यहां इस दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन 2 लाख से भी ज्यादा लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं पुर जांजगीर चांपा जिला एवं जिले के चारों ओर से आने वाले प्रवेश द्वारों में सुबह से लेकर अर्धरात्रि तक वाहनों की लंबी कतारें तथा दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है एवं जांजगीर चांपा जिले का पुलिस प्रशासन भी इस पूरी धार्मिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाने में जुटा हुआ है तो वहीं आयोजन समिति के सदस्य भी पंडाल में लोगों के दर्शन की बेहतर व्यवस्था करवाने में अपना तन मन लग रहे हैं। तथा इस दुर्गा पूजा ने पूरी दुनिया में अपना एक रिकॉर्ड बनाया है। तथा देश के बड़े-बड़े मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की बात करें तो इतने अधिक श्रद्धालु एक दिन में दर्शन करने के लिए पहुंचना अपने आप में आस्था का एक बड़ा महा सैलाब कहा जा सकता है। तथा नहला की दुर्गा पूजा में भी 21 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8:00 बजे से माता रानी के खजाने का वितरण किया जाएगा। श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव 2026 रेलवे स्टेशन अग्रसेन भवन के सामने नैला द्वारा इस वर्ष भी उपहार के रूप में भाग्यशाली ड्रा आयोजन किया गया है। जिसमें 501 रुपए की रसीद कटवाकर भक्तजन माता रानी के खजाने के भागीदार बन सकेंगे।
सिवनी चांपा की दुर्गा पूजा ने भी मचाई है धूम
जांजगीर चांपा जिले के ही चांपा शहर के सिवनी मोड में स्थापित दुर्गा पूजा ने तो आज एक अहम स्थान बनाया है। तथा पूरे वातानुकूलित दुर्गा पंडाल में जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। तो यहां भी व्यवस्था को बनाने में पुलिस प्रशासन को एड़ी चोटी का जोर लगा रहा पड़ रहा है। तथा चांपा से कोरबा जाने वाले मुख्य मार्ग पर यह दुर्गा पंडाल स्थापित है जहां की इस वर्ष विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं। तो वहीं भक्तों को माता का खजाना भी 26 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 से मिलना चालू हो जाएगा। होमात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के रूप में चांपा की यह महारानी स्थापित की गई है जहां की लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। एवं इस पूरे परिसर में विशेष प्रकार का यज्ञ स्थल भी बनाया गया है जहां लोग परिक्रमा कर अपने जीवन को खुशहाल बना रहे हैं। वहीं इस पूरे दुर्गा पूजा में आकर्षक लेजर लाइट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है
सक्ती शहर में भी दुर्गा पूजा की मची है धूम
जिला मुख्यालय सक्ती शहर में भी दुर्गा पंडालो में दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। तथा इस वर्ष सक्ती के दुर्गा पंडालो में जहां बाबा महाकालेश्वर एवं केदारनाथ का स्वरूप प्रदान किया गया है। तो वही स्टार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन लेजर शो भी आयोजित किया जा रहा है। तथा शाम को इस लेजर शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। तो वहीं शक्ति शहर में शाम होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ रही है तथा चारों ओर शहर दर्शनार्थियों से खचाखच भरा नजर आता है। तथा स्टार दुर्गा एवं मां दुर्गा में माता रानी के खजाने का भी आयोजन भाग्यशाली ड्रा के रूप में किया गया है।
खरसिया शहर में भी दुर्गा पूजा देखने पहुंच रहे हैं राज्य के विभिन्न स्थानों से भक्तजन
रायगढ़ जिले के खरसिया शहर में भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से हो रहा है. तथा शहर में जहां लगभग 100 की संख्या में दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं. तो वहीं सभी दुर्गा पंडालो में विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन चल रहा है। तथा खरसिया की दुर्गा पूजा को देखने के लिए भी राज्य के विभिन्न स्थानों से लोग सह परिवार पहुंच रहे हैं।