सक्ती

शहर के रेलवे स्टेशन के सामने विगत 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे बंगाली दुर्गा पूजा आयोजन

18 अक्टूबर को होगा कोलकाता के प्रसिद्ध जादूगर का मैजिक शो

सक्ती –  सक्ती शहर के रेलवे स्टेशन के सामने विगत 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे बंगाली दुर्गा पूजा आयोजन में इस वर्ष आयोजन समिति द्वारा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया है। तथा 16 अक्टूबर को जहां देर शाम मां दुर्गे की पूजा अर्चना के साथ इस दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ हुआ। तो वहीं 17 अक्टूबर शनिवार को शाम 6:30 बजे से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, मटका कोड, मोमबत्ती बुझाओ प्रतियोगिताएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।
18 अक्टूबर को होगा प्रसिद्ध जादूगर का मैजिक शो
तथा 18 अक्टूबर 2026 दिन- रविवार को शाम 6:30 बजे से कोलकाता के प्रसिद्ध जादूगर का मैजिक शो स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही इस दौरान विभिन्न प्रकार के गेम भी रखे गए हैं उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बंगाली दुर्गा पूजा कई दशकों से लगातार लोगों के सहयोग से आयोजित हो रही है। तथा इस दुर्गा पूजा को देखने के लिए जहां दूर-दूर से लोग आते हैं तो वहीं मां दुर्गे की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ज्ञात हो कि विगत वर्ष भी इस दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां एवं कोलकाता के प्रसिद्ध नृत्य का भी आयोजन किया गया था। तथा इस दुर्गा पूजा के पूरे उत्सव को सफल बनाने में स्थानीय रेलवे प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उनके परिवार जन सहित पूरे मोहल्ले वासी लगातार जुटे रहते हैं
19 अक्टूबर को होगा प्रसिद्ध धुनुची डांस का आयोजन
बंगाली दुर्गा पूजा पंडाल में 19 अक्टूबर 2026 दिन- सोमवार को शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बंगाल का प्रसिद्ध धुनुची डांस का आयोजन किया गया है। जिसमें बांग्ला परिवार की सदस्य श्रीमती मल्लिका कबिराज श्रीमती अतिथि देवाशीश बनर्जी, श्रीमती मोनालिसा भौमिक, मंजूनाथ, तृष्णा कविराज, याशा पांडेय, नेहा सुशीला अपनी प्रस्तुति देंगे तथा उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से बांग्ला परिवार के सदस्यों द्वारा तैयारी की जा रही है। तो वहीं इस दौरान विभिन्न प्रकार के गेम भी रखे गए हैं। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।