सक्ती

सक्ती में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, कलेक्टर-एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़

सक्ती में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, कलेक्टर-एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़ kshititech

सक्ती- कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सक्ती में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। यह मैराथन दौड़ अटल परिसर सक्ती से सेजेस सक्ती तक किया गया। साथ ही योग एवं ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ‘दौड़े स्वस्थ भारत के लिए मैराथन’ तथा ‘योग एवं ध्यान सत्र’ का आयोजन हुआ।