पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल

सक्ती- पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी डभरा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राज्यव्यापी साइबर जागृति अभियान (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के तहत दिनांक 28.09.2026 को थाना डभरा पुलिस द्वारा मंगल भवन ग्राम कोटमी में साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरपंच कमला खड़िया, उप सरपंच द्वारिका प्रसाद चौधरी, जनपद सदस्य मानकुंवर पटेल,प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल बालक मुकेश साहू, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रामकृष्ण पटेल, पूर्व बीईओ उमाशंकर पटेल, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनीष चौधरी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों की उपस्थिति में साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी कैसे होती है और उससे कैसे बचा जाए, के संबंध में जागरूक करना है।
साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती एवं थाना डभरा पुलिस की अपील-
1. OTP/पासवर्ड गुप्त रखें – बैंक खाता, ATM पिन, OTP किसी भी अनजान व्यक्ति को न बताएं।
2. अनजान लिंक से बचें – किसी भी अनजान नंबर से आई APK फाइल, लॉटरी, नौकरी या केवाईसी अपडेट की लिंक पर क्लिक न करें।
3. वीडियो कॉल से सावधान – व्हाट्सएप पर अनजान/विदेशी नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें।
4. डिजिटल अरेस्ट एक फ्रॉड है – पुलिस, CBI, ED अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराकर पैसे मांगना ठगी है। भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं किया जाता।
5. तुरंत रिपोर्ट करें – ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर सूचना देने से पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
उक्त कार्यक्रम में थाना डभरा प्रभारी राजेश पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार,महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन,आरक्षक हरिहर सिंह,एकेश्वर चंद्रा, राम गोपाल यादव द्वारा कानूनी जानकारी दी गई एवं सभी से इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में विशेष योगदान दिया ।
