बाराद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, 80 हजार की चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

सक्ती- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बाराद्वार क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी की घटना के संबंध में प्रार्थी महेन्द्र कुमार सूर्यवंशी पिता लच्छीराम सूर्यवंशी निवासी ग्राम हनुमंता वार्ड नं. 14 तहसील-सारागांव, जिला-जांजगीर चांपा (छ०ग०) के द्वारा दिनांक 23.09.2026 को अपने मोटर सायकल काला/हरा क्रमांक. सी.जी. 11 बी.आर. 9223 को अपने घर के आंगन में खड़ी की थी जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर पर थाना बाराद्वार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना एवं पुलिस की तत्परता से संदेही आरोपी अजय कुमार बरेठ पिता रामभरोस बरेठ उम्र 26 साल निवासी हनुमंता थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटर सायकल काला/हरा क्रमांक. सी.जी. 11 बी.आर. 9223 कीमती 80000 रूप्यें चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल काला/हरा क्रमांक. सी.जी. 11 बी.आर. 9223 कीमती 80000 रूप्यें बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
