सक्ती

16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर बिखेरेगी माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति

हरि लीला ट्रस्ट बनारी ने हाईस्कूल मैदान जांजगीर में किया है नवरात्रि पर भक्ति राग का आयोजन

सक्ती –  आगामी 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को रात्रि 7:00 से नवरात्रि के पावन मौके पर श्री हरि लीला ट्रस्ट बनारी जांजगीर द्वारा जांजगीर जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में सुप्रसिद्ध भजन गायक शहनाज अख्तर की विशेष भक्ति मय प्रस्तुति एक शाम मां के नाम भक्ति राग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री हरि लीला ट्रस्ट बनारी के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति संगीत और आस्था से सरोबार यह भव्य आयोजन किया गया है। तथा इस आयोजन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। तो वहीं मां के नाम एक शाम भक्ति के नाम एक ही यादगार मिलन होगा। श्री सुल्तानिया ने समस्त धर्म प्रेमियों। श्रद्धालु भक्तों से इस भजन कार्यक्रम में सह परिवार शामिल होकर भजनों का आनंद लेने की अपील की है