सक्ती

गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

अग्रवाल समाज सहित विद्यालय प्रबंधन ने भी दी बधाई

गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन kshititech

सक्ती – गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती के कक्षा 8वीं के प्रतिभावान छात्र अंश अग्रवाल का अंडर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंश अग्रवाल का चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंश अग्रवाल का चयन जोन-बिलासपुर की टीम से हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में 24 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।अंश ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से गुंजन एजुकेशन सेंटर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने अंश को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अंश राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं सक्ती क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।