सक्ती

जिले मे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करे सुनिश्चित- कलेक्टर

जिले में सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम का गांव गांव कराए मुनादी- कलेक्टर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर संगीतमय नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का करे व्यवस्थित आयोजन

जिले मे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करे सुनिश्चित- कलेक्टर kshititech

सक्ती – कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आज से शुरुवात हुए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का विभिन्न निर्धारित स्थलों पर बेहतर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 से 7 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शिविर स्थल निर्धारित कर इसका गांव गांव व शहर शहर जमीनी स्तर पर मुनादी कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और आमजन शासन की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। कलेक्टर ने शिविर आयोजन स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था, हेल्थ शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित अन्य विभागीय स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन विभिन्न पहल अंतर्गत किया जाना है। कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
       समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा मेरा योगदान, जनभागीदारी से एक सेवा कार्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व सहायता समूह, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट आदि विभिन्न नागरिकों सहित जिलेवासियों को शामिल करते हुए, जिले में ज्यादा से ज्यादा सेवा संबंधी कार्य कराए जाने कहा, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जमीनी स्तर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करते हुए इच्छुक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर दे।
      कलेक्टर ने ई-ऑफिस के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फाइल्स चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।  बैठक में कलेक्टर ने  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है।
            कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा।  बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
         कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन,  अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।