20 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा द्वारा किया जाएगा विजयदशमी दशहरे का भव्य आयोजन

आयोजन की तैयारी को लेकर 6 सितंबर को संपन्न हुई मंच की बैठक
सक्ती – विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सक्ती शहर की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने आगामी 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी दशहरे के भव्य आयोजन का निर्णय लिया है। उपरोक्त आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन 6 सितंबर 2026 दिन- रविवार की रात्रि हटरी धर्मशाला सक्ती में किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद सक्ती एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मौजूदगी में मंच सदस्यों द्वारा दशहरे के पुनः आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर यह आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि विगत वर्ष मंच परिवार द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से दशहरे का आयोजन किया गया था। तथा इस वर्ष भी भव्य रूप से यह आयोजन किया जाना है। जिसके लिए जन सहयोग से एवं मंच सदस्यों के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाएगा तथा बैठक में सभी सदस्यों ने दशहरे के आयोजन को लेकर अपनी सहमति प्रदान की तथा इसके लिए तैयारियां प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। 6 सितंबर को आयोजित मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा की बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय रामचंद्र, हरिओम अग्रवाल,कन्हैया गोयल, सुधीर सराफ, राजकुमार अग्रवाल (राजू),मुकेश बंसल ,प्रकाश अग्रवाल (ट्राली), मानस अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल अध्यक्ष मनीष कथूरिया सचिव अमन गर्ग, गजेंद्र डालमिया,अनिल सराफ,अभिषेक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल,सुमित शर्मा, सागर अग्रवाल,प्रांशु अग्रवाल,सहर्ष अग्रवाल सहित काफी संख्या में मंच के सदस्य मौजूद रहे।
