सक्ती
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 से 5 सितम्बर तक

सक्ती – शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था में फिटर, विद्युतकार, कोपा एवं सिविंग टेक्नोलॉजी व्यवसायों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
