माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने किया कापी पेन का वितरण

सक्ती- आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 सक्ती क्लब की चाटर्ड अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयर पर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने रगजा के प्रायमरी स्कूल के बच्चों को कापी, पेन, पेन्सिल, रबर वितरण किया और चाकलेट से मुंह मीठा कराया बच्चों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी और कहा कि अच्छे से पढ़ाई कर अपने स्कूल माता-पिता और समाज में अपना नाम रोशन करे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ शालू पाहवा ने शिक्षा का हमारे जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि एक बालक अगर शिक्षित होता है तो केवल एक परिवार शिक्षित होता है और बालिका शिक्षित होती है तो अपने परिवार के साथ साथ दूसरे परिवार, समाज और देश के विकास में सहायक बनती है इस अवसर पर ,लीनेस अनीता सिंह, लीनेस विजया जायसवाल लीनेस निधी सिंह,लीनेस रीता राज, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
