श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 172वीं महाआरती में पंडित नीरज उपाध्याय हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 170 वीं महाआरती में शामिल पंडित नीरज उपाध्याय किरारी ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जाहिर किया कि हनुमान लला की यह महाआरती का सिलसिला हमेशा चलता रहेगा जबकि हाई कोर्ट एडवोकेट चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती धर्म और अध्यात्म के संदेश के साथ सनातन सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन संध्या ओम वैष्णव, लीलावती वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन,अंजू देवांगन, चमेली संतोष देवांगन, प्रेमलता जायसवाल के साथ मंदिर परिवार की बहनों ने किया।
हनुमान लला के सुबह का श्रृंगार- भव्या, काव्या तथा शाम का श्रृंगार- अखिलेश मिश्रा के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया।
सिंदूर अभिषेक- राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, देवांश, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, प्रियल अनिल देवांगन परिवार, अमित अग्रवाल तथा सुंदरकांड रामकृष्ण गबेल, रोहिणी देवी गबेल, गीतेश पांडे, एकांश बरेठ,हर्ष बरेठ,निधि राहुल, प्रियल अनिल देवांगन, प्रियांशु चंद्रा के द्वारा कराया गया।
ज्ञात हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं। आज का विशेष उपहार ऋषि गोयल (ऋषि साइकिल स्टोर) को प्रदान किया गया।
