सक्ती
27 अगस्त को होगी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ती जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक

नए सदस्यों को आई कार्ड का भी होगा वितरण
सक्ती – छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशानुसार यूनियन की सक्ती जिले की नवगठित जिला इकाई की पहली बैठक 27 अगस्त 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई है। उपरोक्त बैठक जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल द्वारा बुलाई गई है। तथा बैठक में नए पदाधिकारी- सदस्यों को आई कार्ड का वितरण किया जाएगा साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी- सदस्यों को इस बैठक में आवश्यक रूप से पहुंचने का आग्रह किया है।

