सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया सावन उत्सव

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम की सक्ती क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में सावन उत्सव का आयोजन अतिथि ढाबा में रखा गया।
सभी हरी साड़ी ,हरी चूड़ियां से सज धज मस्त मौसम बदली और रिमझिम बारिश के फुहार के साथ सर्व प्रथम सचिव लीनेस निकहत करीम मालिक और कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा राधाकृष्ण भगवान की पूजा कर सावन उत्सव का शुभारंभ किया गया । सभी ने हर्षोल्लास के साथ झूला झूल कजरी गा फिल्मी सावन के गानो में नृत्य किया, रैम्प वॉक किया एवं विभिन्न प्रकार के गेम के साथ हाऊजी गेम खेल का आनंद लिया विजेताओं को इनाम दिया गया ।पी एस टी की ओर से सावन क्वीन लीनेस पूनम साहू चुनी गई, सावन क्वीन का सेसे पहनाकर पूर्व सावन क्वीन अनीता सिंह ने ताज पहनाया एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । सभी वरिष्ठ सदस्यों से केक कटवाया गया एवं सब ने लजीज व्यंजन का स्वल्पाहार कर किया। अंत में सभी को रिटर्न गिफ्ट में सुहाग सामग्री का पाउच दिया गया । इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा, लता नायक,रामकुवंर साहू, जमुना जायसवाल, सुषमा जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, लक्ष्मी रेड्डी, शोभा सिंह, कुशल दर्शन, गोपी जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन,माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, लीनेस अल्का कंवर लीनेस कत्यानी सिंह, विजया जायसवाल, ललिता साहू, रीता राज,कलेश्वरी साहू, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस सुमन सिंह, भगवती देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।