नैमिषारण्य में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने किया है श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

14 से 20 नवंबर तक होगी यह धार्मिक यात्रा
सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने नैमिषारण्य (सीतापुर, उत्तर प्रदेश) मैं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया है उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि नैमिषारण्य जहाँ ऋषियों की वाणी आज भी मौन में सुनाई देती है। हर तीर्थ हमें भगवान के दर्शन कराता है। लेकिन नैमिषारण्य हमें स्वयं का दर्शन कराता है।यही वह पावन भूमि है जहाँ ऋषियों ने मानव जीवन के सबसे बड़े प्रश्नों के उत्तर खोजे और श्रीमद्भागवत के अमृत ज्ञान से संसार को आलोकित किया। यहाँ की धूल भी तप की साक्षी है और यहाँ की वायु भी भक्ति की सुगंध से भरी हुई प्रतीत होती है।कहते हैं, जब मन संसार के कोलाहल से थक जाए, तब उसे किसी ऐसे स्थान की आवश्यकता होती है जहाँ केवल ईश्वर का स्मरण हो।नैमिषारण्य वही स्थान है जहाँ शब्द समाप्त हो जाते हैं और अनुभूति आरंभ होती है।यह केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि वह भूमि है जहाँ मन झुकता है। अहंकार पिघलता है और आत्मा ईश्वर के निकट होने का सुख अनुभव करती है। राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक किया गया है एवं यह धार्मिक यात्रा दुर्ग–रायपुर–बिलासपुर से 13 नवंबर 2026 को लखनऊ के लिए सीधी गरीब रथ (AC 3 Tier) ट्रेन उपलब्ध है, जो 14 नवंबर प्रातः लगभग 5:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी। वहाँ से नैमिषारण्य लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
अग्रवाल संगठन द्वारा कराई जाने वाली धार्मिक यात्रा के आयोजन का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा नैमिषारण्य की पावन धरा पर सामूहिक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।नैमिषारण्य में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण एवं आयोजन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस कथा में शामिल होने के लिए यजमान एवं सहयोग राशि संगठन द्वारा निर्धारित की गई है जिसमें की प्रमुख यजमान (अधिकतम 2 व्यक्ति)₹1,00,000 रुपए होगी एवं पोथी यजमान (अधिकतम 2 व्यक्ति) ₹41,000।केवल पोथी स्थापना (कथा में उपस्थित हुए बिना) ₹21,000 रुपए निर्धारित की गई है
कथा के दौरान विशेष उत्सवों के मुख्य यजमान
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान निम्नलिखित उत्सवों के मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य उपलब्ध है।गोवर्धन महोत्सव ₹25,000 रुपए।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 25,000 रुपए। रुक्मिणी विवाह महोत्सव ₹25,000 रुपए।सुदामा चरित्र एवं मैत्री महोत्सव ₹25,000 रुपए निर्धारित किए गए हैं एवं प्रत्येक उत्सव के लिए केवल एक मुख्य यजमान का चयन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन की विशेषताएँ
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली इस धार्मिक यात्रा एवं कार्यक्रम में दो सदस्यों के लिए आवास व्यवस्था दी जाएगी एवं श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण एवं पोथी पूजन। प्रतिदिन कथा के दौरान कथा पंडाल के बाहर समस्त तीर्थयात्रियों हेतु खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था। श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, भजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम। श्रीमद् भागवत कथा पूर्णाहुति उपरांत हवन, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारा।समस्त यजमानों की ओर से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा गोदान की व्यवस्था। नैमिषारण्य की पावन धरा पर छठ पूजा, गोपाष्टमी एवं आँवला नवमी का सामूहिक आयोजन।भोजन एवं प्रसाद की पूर्ण व्यवस्था।अतिरिक्त पारिवारिक सदस्य के लिए आवास एवं भोजन की सुविधा ₹2,000 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन।आना-जाना एवं स्थानीय भ्रमण का व्यय स्वयं वहन करना होगा।
आयोजन को लेकर संगठन का प्रमुख आग्रह
कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन में बताया है कि स्थान एवं यजमान संख्या सीमित है।पंजीयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। अतः इच्छुक श्रद्धालु अपना पंजीयन शीघ्र करवाएँ।अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु राजेंद्र अग्रवाल ‘राजू’ 9752282222.उमेश मुरारका 9827156975. पर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी एवं अपना पंजीयन करवाया जा सकता है
आयोजन में बने सभी अग्रवाल बंधु सहभागी- राजेंद्र अग्रवाल राजू
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित धार्मिक यात्रा तथा कथा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने प्रदेश के समस्त अग्रवाल समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि आइए, ऋषियों की तपोभूमि नैमिषारण्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में सहभागी बनें।यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने, मन को शांति देने और जीवन को नई आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने का एक दुर्लभ अवसर है।श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें, पुण्य अर्जित करें और इस दिव्य आध्यात्मिक यात्रा के सहभागी बनें।

