नगरदा वॉटरफॉल में फिसल कर गिरने से गई एक युवक की जान


सक्ती – जिले के नगरदा झरने में कोरबा जिला निवासी रोशन पटेल की फिसलकर गिरने से जान चली गई, जिले में एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है। बता दें कि पिकनिक स्पॉट में एक सप्ताह के भीतर मंगलवार को फिर दूसरी मौत हो गई। अब लोगों द्वारा मौत का पिकनिक स्पॉट कहा जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरदा के वॉटर फॉल में चिकने पत्थर में पॉव फिसलकर उरगा कोरबा निवासी रोशन पटेल पिता बलराम पटेल को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए चांपा के बीडीएम अस्पताल लाया गया जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बता दें कि पुलिस और जिला प्रशासन की बार-बार जागरूकता अभियान के बाद भी आज कल के युवा बिना डर भय के पिकनिक स्पॉट में सैर सपाटा करने पीछे नहीं हट रहे हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले जिले के ही दमाउधारा में दुर्ग जिले के छावनी निवासी प्रतीक कंवर की मौत हुई थी और आज फिर इसी तरह की ह्दयविदारक घटना में फिर नगरदा के वाटर फॉल में स्नान कर रहे युवक की चिकने पत्थर में पांव फिसल गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवरमाल निवासी थाना उरगा राहुल उर्फ रोशन पटेल पिता बलराम पटेल वॉटर फॉल में स्नान कर रहा था। लगातार बारिश होने की वजह से पत्थर में काई जम गई थी जिसमें रोशन के पांव फिसल गया और उसके सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसके दोस्तों ने उसे बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की खबर पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। वहीं उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव को सौंप दिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं आम जन चर्चा भी है की युवक पिकनिक मनाने आते हैं और सुरक्षा की अनदेखी करते हैं जिससे अप्रिय घटनाएं घटित हो रहीं हैं, परिजनों को युवाओं पर विशेष ध्यान देना होगा वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी जांच जरूरी है कि प्राकृतिक संसाधनों जहां आज के युवाओं का आकर्षण अधिक है वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं।

