सक्ती

सक्ती  की महिला जागृति शाखा ने 13 अगस्त को किया है तीज मिलन का आयोजन

नई नवेली बहू-बेटियों को मिलेगा आयोजन में निशुल्क प्रवेश

सक्ती –  सक्ती शहर में सामाजिक जन कल्याण एवं रचनात्मक कार्यों का आयोजन करने वाली मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने आगामी 13 अगस्त 2026 को निशुल्क तीज़ मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल एवं श्रीमती दीप्ति सराफ ने बताया कि तीज मिलन कार्यक्रम के इस अवसर पर नई नवेली बहू बेटियों को पूर्ण रूप से निशुल्क प्रवेश मिलेगा। तो वहीं वहीं शाखा द्वारा विशेष सम्मान का भी आयोजन किया गया है एवं इस अवसर पर आकर्षक गेम। हौजी। म्यूजिकल चेयर। लकी गेम। झूले एवं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्टाल लगाए जाएंगे। महिला जागृति शाखा सक्ती के सदस्यों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे से बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच तीज मिलन का यह कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसे लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है।एवं हटरी धर्मशाला में कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक परंपरागत तरीके से पूरे कार्यक्रम स्थल को सुसज्जित किया जा रहा है। अध्यक्ष श्रीमती मीनल अग्रवाल ने महिला जागृति शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।