सक्ती

सक्ती जिले में भी अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में संगठन हो रहा मजबूत

बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

सक्ती – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर संगठन निर्माण एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन-प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन का परिणाम है। सह-प्रभारियों एस. संपत कुमार, ज़रीता लैथफ्लांग और विजय जांगिड़ के समन्वय तथा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यरत सभी कांग्रेसजनों के अथक परिश्रम से प्रदेश कांग्रेस को यह उपलब्धि हासिल हुई है
संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान
प्रदेश महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनता के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।
सक्ती जिले का कांग्रेस संगठन भी बूथ स्तर तक है मजबूत
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शक्ति जिले में भी कांग्रेस संगठन तीनों विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक काफी मजबूत है तथा सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के मार्गदर्शन में वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की श्रीमती अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जहां लगातार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों का आयोजन हो रहा है। तो वहीं राज्य तथा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन एवं सभाओं का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। एवं सक्ती जिला गठन के बाद से लगातार कांग्रेस का संगठन सक्रिय रूप से जिले में काम कर रहा है। तो वहीं कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि कांग्रेस के लगातार हो रहे कार्यक्रमों से कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। एवं ग्रामीण क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के समस्त कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी कर रहा है।