सक्ती

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा, लोगों ने लिया संतो से आशीर्वाद

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा, लोगों ने लिया संतो से आशीर्वाद kshititech
सक्ती में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा, लोगों ने लिया संतो से आशीर्वाद kshititech

सक्ती- 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर जिला मुख्यालय सक्ती में गुरु जनों के दरबार में शिष्यों की भीड़ रही। इस अवसर पर सुबह से ही जहां गुरुजनों का आशीर्वाद लेने लोग उत्साह के साथ पहुंचे तो वहीं इस अवसर पर गुरु पूजन। गुरु दीक्षा सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए। बाराद्वार के श्री राधा मदन मोहन मंदिर में गोस्वामी गोविंद बाबा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी एवं आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी से शिष्यों ने आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। तो वहीं सक्ती की हटरी धर्मशाला में आचार्य राजेंद्र महाराज एवं आचार्य देवेंद्र कृष्ण से भी आशीर्वाद लेने लोग पहुंचे एवं इस अवसर पर भागवत प्रवाह संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अभिषेक एवं गुरु पूजन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया
सक्ती के विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी के नैमिषारण्य स्थित निवास पर भी श्रद्धालु भक्त जनों की सुबह से ही भीड़ लगी रही तथा इस अवसर पर भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम हुआ एवं लोगों ने गुरुदेव को तिलक लगाकर उन्हें दक्षिण दे आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा इस अवसर पर नैमिषारण्य में विद्वान पंडित श्री कृष्ण जी महाराज तागा वाले से भी शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। वही सक्ती के पराशक्ति ज्योतिष पीठम परिवार ने भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया था जिसमें महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज से आशीर्वाद लेने दूर-दूर से लोग पहुंचे इस अवसर पर पंडित उमाशंकर दुबे एवं आचार्य बसंत महाराज से भी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परा सक्ती ज्योतिष पीठम परिसर में भी भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य राज्यों से भी लोग सह परिवार पहुंचे। वहीं 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर जहां गुरु जनों से आशीर्वाद लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला चंदेल, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला चावल उद्योग संघ सक्ती के अध्यक्ष दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन सहित दिग्गज राजनैतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने भी पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।