विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


सक्ती / बिर्रा – माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर माननीय मनोज कुमार कुशवाहा जी के निर्देशानुसार एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चांपा श्रीमती नम्रता नोरगे जी के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के उद्देश्य , 2026 की थीम ” युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – आज और भविष्य के लिए । ” विषय पर जानकारी देते हुए कहा की यह थीम वर्तमान पीढ़ी की चिंताओं और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने 21 , 22 और 23 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले ” समाधान समारोह ” के संदर्भ में बताया कि इसकी प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें आवेदक एवं अनावेदक के भौतिक एवं आभासी उपस्थिति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सुलह के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ निःशुल्क कानूनी सहायता , नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 , 12 सितंबर 2026 को होने वाले लोक अदालत एवं चेक बाउंस के संबंध में 18 जुलाई एवं 21 नवंबर 2026 को होने वाले विशेष लोक अदालत , घरेलू हिंसा , महिला हेल्पलाइन नंबर, प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डी एन देवांगन हरिभूमि पत्रकार ,छेदुलाल पटेल ,मनहरण यादव ,परदेशी पटेल, बंशी पटेल, सम्मेलाल, श्रीमति आदित्य,राजकुमारी,राजेश्वर प्रसाद चंद्रा, तेजेंद्र कुमार, फिरू राम पटेल, फिरतू राम यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।




