सक्ती एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने लगाई गुहार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पानी-बिजली, टीचर और प्रिंसिपल पर उठाए सवाल
सक्ती – एकलव्य स्कूल पलाड़ी खुर्द के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं, समय पर भोजन नाश्ता एवं पेयजल उपलब्ध नहीं होने की लिखित शिकायत कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने किया छात्र-छात्राओं ने बताया अब तक पढ़ाई लिखाई के लिए किताबें मुहैया नहीं कराने के साथ यूनिट टेस्ट से पहले शिक्षक, किताबें और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की केंद्र सरकार गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है परंतु जिले के पलाड़ीखुर्द स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के आचार्य मनोज गुप्ता द्वारा केंद्र की योजनाओं और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ कर रहे हैं खिलवाड़ (ईएमआरएस) की छात्र छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्राओं ने पेयजल, बिजली, शिक्षकों की कमी, किताब-कॉपी उपलब्ध नहीं होने, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव तथा छात्रावास में मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं होने से पढ़ाई नहीं होने की बात बताई छात्राओं ने बताया कि 4 जुलाई 2026 की रात से विद्यालय परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित है, पेयजल संकट पानी की कमी के कारण हम छात्राओं को दैनिक उपयोग, शौचालय विशेष रूप से मासिक धर्म के दौरान गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि समस्या से अवगत कराने पर प्राचार्य ने उनकी बात नहीं सुनी और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। शिक्षकों द्वारा शिकायत करोगे तो ठीक नहीं होगा का शिक्षकों पर आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में बिजली नहीं होने से रात के समय जहरीले जीव-जंतु अंदर आ जाते हैं। विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था केवल प्राचार्य कार्यालय तक सीमित है, छात्राओं ने बताया 30 जुलाई से यूनिट टेस्ट प्रस्तावित हैं, लेकिन विद्यालय में अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। अन्य विषयों में भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके अलावा अन्य एकलव्य विद्यालयों की तरह यहां रेमेडियल कक्षाएं भी संचालित नहीं की जातीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने कलेक्टर से मांग की है कि विद्यालय की सभी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। वहीं छात्रों के साथ प्रिंसिपल ने कलेक्टर कार्यालय में अभद्र व्यवहार किया जिसका सीसीटीवी फुटेज वीडियो की जांच कराई जाएगी तो प्रिंसिपल के अभद्र व्यवहार एवं छात्राओं को किस नारकीय जिंदगी से आवास में गुजारना पड़ रहा है, होगा इसका खुलासा




