सक्ती

09 जून से  14 जून तक सक्ती की हटरी धर्मशाला में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

राम कथा आयोजन के संयोजक डॉक्टर चरण दास महंत होंगे

सक्ती –  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत के संयोजकत्व में आगामी 09 जून से 14 जून तक सक्ती शहर की हटरी धर्मशाला में श्री राम मानस मंडली द्वारा सार्वजनिक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान राम भक्तों को देंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला किसान कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता साधेश्वर कुमार ग़बेल ने बताया कि हटरी धर्मशाला सक्ती के प्रथम तल स्थित सभागार में उपरोक्त कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक होगा। जिसमें आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन करते हुए कथा का रसपान कराएंगे। साधेश्वर कुमार ग़बेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के संयोजकत्व में उपरोक्त राम कथा का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है। एवं कथा स्थल को भी बहुत ही सुंदर ढंग से प्रभु श्री रामचंद्र जी के विभिन्न प्रसंगो के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक श्री राम मानस मंडली सक्ती ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों। धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस श्री राम कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।