पहाड़ी के किनारे भट्ठियां चढ़कर बनाई जा रही थी अवैध महुआ शराब आबकारी विभाग सक्ती के अधिकारियों ने पहुंचकर करी कार्यवाही


सक्ती – सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । आज दिनांक 31 /05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम पाली थाना सक्ती में कुछ व्यक्तियों के द्वारा कटिंग पहाड़ी के किनारे जंगल के पास अवैध रूप से बड़े पैमाने पर महुआ शराब की भट्ठियां लगाकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर तत्काल आबकारी विभाग की टीम का गठन कर संदिग्ध स्थल पर दबिश दी गई जिसमें आबकारी टीम को आता देखकर शराब बनाने वाले तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए परंतु ग्राम पाली वार्ड नंबर 6 थाना सक्ती में रिंकी बाई यादव पति उजैन यादव महुआ मदिरा निर्माण स्थल पर चढ़ी भट्टी से महुआ शराब का निर्माण करते हुए पायी गई।आरोपिया के संज्ञान आधिपत्य से तीन सफेद प्लास्टिक जरकिन प्रत्येक में भरा 10-10 लीटर कुल 30 लीटर महुआ शराब मौके से बरामद किया गया।आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । फरार व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।आरोपिया को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।



