सक्ती
नहीं रही सक्ती की श्रीमती सरिता देवी अग्रवाल

सक्ती – सक्ती शहर के स्टेशन पारा निवासी प्रतिष्ठित फ़र्म बद्री प्रसाद रमेश कुमार अग्रवाल के संचालक रमेश अग्रवाल की पूज्य धर्मपत्नी एवं नीरज अग्रवाल की पूज्य माताजी श्रीमती सरिता देवी अग्रवाल का आज दिनांक 20 मई 2026 दिन- बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 20 मई 2026 दिन- बुधवार को शाम 5:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास वार्ड क्रमांक- 18 पुराने रेलवे केबिन के पास सक्ती से निकलकर मारवाड़ी मुक्तिधाम गई । श्रीमती सरिता देवी अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी। मिलनसार। धर्म परायण महिला थी तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है।


