सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 18 मई को चुरतेली में समाधान शिविर होगा आयोजित

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत हाई स्कूल चुरतेली में 18 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित चुरतेली समाधान शिविर में ग्राम पंचायत चुरतेली, चुरतेला, सुखदा, बांधापाली, बरतुंगा, देवरघटा, घिवरा, गोबरा, कांसा, कटौद, कुसमुल, लटियाडीह, कोटमी, निमोही, कबारीपाली, केकराभांठ, सिंघितराई, बाड़ादरहा एवं टुण्ड्री ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला सक्ती को चुरतेली शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


