सक्ती

नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने दी जानकारी. 7 पंचायतो में बनेंगे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र

सक्ती –  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत जहां पूरे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। तो वहीं उन्होंने विगत दिनों सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बम्हनीनडीह विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के लिए राज्य शासन के पास पत्र भेजा था। जिस पर महंत जी के प्रयासों से विकासखंड में एक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने बताया कि से सक्ती विधानसभा के बम्हनीडीह ब्लॉक जिला- जांजगीर- चांपा में एक रोड स्वीकृत हो गई है। जिसकी लंबाई 1.820 किलोमीटर एवं लागत राशि 174.790 है। ठाकुर गुलजार सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष महंत जी के द्वारा सक्ती विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों ब्लॉक में विभिन्न रोड की मांग किया गया था। जिसमें प्रमुख रूप से सक्ती ब्लॉक में कंचनपुर से जुड़गा मोहगांव से जोबा।जोबा से ऋषभतीर्थ।नंदेली से परसदा खुर्द। नवापारा खुर्द से रेडा व्हाया पसीद किरारी एवं बलौदा ब्लॉक में अफरीद से सिवनी वार्ड- 20 तक अफ़रीद से कमरीद बम्हनीडीह ब्लॉक में लाछनपुर से देवरी व्हाया कुम्हारी अमरूआ लेकिन अभी एक ही काम को स्वीकृति मिल पाई है। एवं क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष के द्वारा शेष सभी प्रधानमंत्री सड़कों का उन्नीतकरण चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत होगा। ऐसा जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर के द्वारा जानकारी दी गई है। एवं एक सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति पर पूरे क्षेत्र की जनता ने नेता प्रतिपक्ष महान जी एवं ठाकुर गुलजार सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया है। तथा लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण होने से जहां आवागमन की भारी सुविधा मिलेगी तो वही लोगों को समय की भी बचत होगी
महंत जी की मांग पर 7 पंचायतो में होगा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निर्माण
नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने बताया कि महंत की मांग पर सक्ती विधान सभा के ब्लॉक बम्हनीडीह में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन निर्माण के लिए कुल 7 पंचायतो में 35 लाख और बलौदा ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत में 5, लाख की स्वीकृति मिली है। तथा डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना से जहां ग्राम वासियों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं मिल सकेंगे तो वही ग्रामीणों ने भी डिजिटल सुविधा केंद्र की स्वीकृति के लिए नेता प्रतिपक्ष महंत एवं जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह का आभार व्यक्त किया है।