उपजेल सक्ती में हुआ जेल समीक्षा कार्यक्रम

न्यायाधीश गण सहित सहायक जेलर अधीक्षक भी रहे मौजूद
सक्ती – दिनांक 06/05/2026 को नवीन उपजेल सक्ती में जेल समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती एवं कुमारी अंकिता देवदास न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती की गरिमामयी उपस्थिति रही। जेल समीक्षा के दौरान शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उपजेल में निरुद्ध बंदियों की स्थिति, उनके प्रकरणों की प्रगति, मूलभूत सुविधाओं एवं विधिक सहायता की उपलब्धता का विस्तृत निरीक्षण किया गया। बंदियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कार्यक्रम के दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि सभी पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध हो तथा उनके मामलों का शीघ्र निराकरण हो सके। साथ ही, जेल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक विजय पटेल एवं पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू एवं समस्त जेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


